Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

राजा जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न बॉलीवॉल में सिल्ली की टीम चैंपियन

{content: ड्रामेटिक क्लब सिल्ली के तत्वाधान में सिल्ली ड्रामेटिक क्लब परिसर में गुरुवार को राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता और वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल में बोकारो, सिल्ली, लुपुंग, बुंडू, झालदा, जयपुर, दुलमी, गागी, काटींग, गोला, व रामगढ़ के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद में प्रथम वीरू सिंह, द्वितीय विवेक लाहा, तृतीय देवराज सिंह, ऊंची कूद में प्रथम राहुल साहू, द्वितीय देवराज सिंह, सुमित सिंह। 400 मी दौड़ प्रथम वीरू सिंह, द्वितीय सुमित सिंह, तृतीय देबराज सिंह, वहीं वॉलीबॉल में बोकारो ने सिल्ली को सीधे सेट में 25/19, 25/21 से हराकर चैंपियन बना। समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र सिंह देव ने ट्रॉफी और नकद राशि देकर विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव एवं राजा बीरेंद्र नाथ सिंह देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर रंजीत चंद, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, भरत देव साय, प्रदीप सिंह देव, मधुकर सिंह देव, संदीप सिंह देव , पंकज साहू, अर्जित आस, सोमेन लाहा, शशि सिंह, गणेश चौधरी, हीरा लाहा, बुबुन आदि उपस्थित थे।

चैम्पियन को पुरस्कार देते अितथि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Silli News - team champion of silly in bolivole with raja jayanti harshalalas
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EIcOGT , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive