Bu Blogda Ara

30 Mart 2019 Cumartesi

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 800 किलोग्राम गांजा बरामद, चार को किया गिरफ्तार

{content:

लोहरदगा. कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत 32 लाख रुपए बताई जा रही है। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना के बाद की गई कार्रवाई

लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर लोहरदगा पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने आदेश दिया था कि सभी प्रकार के गाड़ियों की जांच की जाए। शुक्रवार शाम को कुडू थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली की कुडू के रास्ते एक ट्रक में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। ट्रक को एक स्कॉर्पियो स्कॉट कर रहा है। सूचना के बाद कुडू पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक ट्रक के आगे चल रहे स्कॉर्पियो को देख उसे रुकने का इशारा किया गया। स्कॉर्पियो के रुकने के बाद पीछे चल रहा ट्रक भी रुक गया। ट्रक की तलाशी ली गई तो बोरियों में लदा करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
गांजा बरामद करने के बाद पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। शुरुआती पूछताछ में चला कि बरामद गांजा रांची से ट्रक में लोड किया गया था जिसे बिहार ले जाया जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
jharkhand news lohardaga vehicle caught with 800kg drugs ganja 4 arrested
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2YCutrm , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive