{content: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी (निफ्ट) हटिया का एनुअल कल्चरल कम टेक्निकल फेस्ट 14, 15 और 16 मार्च 2019 को होगा। इसमें सुबह से लेकर देर रात तक 50 से ज्यादा इवेंट्स होंगे। किसी भी कॉलेज के स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। इस बार फेस्ट की थीम है \"उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होता झारखंड\'। खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में विकास किस गति से हुआ और आगे क्या रुझान है, इस बात को रेखांकित किया गया है। वहीं फेस्ट का सामाजिक उद्देश्य बाल मजदूरी है। इसे नुक्कड़ नाटक, फ्लैश मॉब जैसे प्रमोशनल इवेंट के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस फेस्ट के सफल आयोजन के लिए कई कमेटियां बनाई गई हैं। फेस्ट के लिए जिमखाना कमेटी के नंद कुमार, राविन सिंह, अभिनव नवीन सिन्हा, अक्षय मिश्रा, अवनीश राज, सत्यम कुमार को चुना गया है। मीडिया टीम का काम सिद्धार्थ कुमार अग्रवाल संभाल रहे हैं।
ये इवेंट्स होंगे : जिंक्स प्रणव में तीन मुख्य प्रो-नाइट इवेंट होंगे। ये हैं डीजे नाइट, बैंड नाइट और सेलेब नाइट। दिन में अलग-अलग तरह के कंपटीशंस का दौर चलेगा। इसमें एक्सट्रेवेगेंजा, थिरकन, परिधान, आई रॉक, काव्य संध्या, लाफ्टर शो, शटर बर्ग, सोलो डांसिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, फिंगर पेंटिंग, पॉट पेंटिंग जैसे इवेंट्स हैं। टेक्निकल इवेंट्स में रोबो वॉर, एक्वाबोट वाइल्ड रेस, ट्रेजर हंट, एनजीओ कॉन्क्लेव, स्टार्ट बिज्ज, बुल्स एंड बेयर्स, मेटा सिम्पोजियम, इक्विसिटिव, सृजन, गेमिंग जोन होंगे। कई इवेंट्स के लिए कैश प्राइज भी मिलेंगे।
ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
निफ्ट के इस फेस्ट को लेकर कई ऑनलाइन कंपीटिशन शुरु भी हो चुके हैं। जैसे वॉच मी। इसमें कोई भी युवा अपने एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी टैलेंट का परिचय दे सकते हैं। 1000 रुपए की कैश प्राइज भी जीत सकते हैं। इसके अलावा इस फेस्ट में भाग लेने के लिए जिंक्स प्रणव की वेबसाइट पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EG9ewS , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder