Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

तीन माह बीत जाने के बाद भी सुरज नहीं लौटा घर, वापस लाने की गुहार

{content: तीन माह बीत जाने के बाद भी सुरज नहीं लौटा घर, वापस लाने की गुहार

चान्हो | हुरहुरी गांव निवासी 24 वर्षीय सुरज गोप तीन माह बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा है। मामले को लेकर उसके पिता ने चान्हो थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। थाने मे दिए गए आवेदन के अनुसार करीब तीन माह पहले सुरज गांव के ही जतरू उरांव के साथ वेल्लोर गया था। वापसी के क्रम में दोनों विजयवाड़ा स्टेशन उतरे वहां उनकी एक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हुई जो दोनों को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों से मछली पकडऩे का काम कराने लगा। लेकिन जब दोनों घर आने की बात बोले तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी। बतौर जतरू वह किसी तरह भाग कर घर आ गया, जबकि सुरज अभी भी उनलोगों के चंगुल मे फंसा है। सुरज के पिता हरि गोप ने थाने मे आवेदन देकर अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है।

जागरूकता टीसीआई फाउंडेशन ने सेनेटरी नैपकिन पैकेट का किया विमोचन

ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत से सेनेटरी नैपकिन तैयार कर खुद मार्केटिंग कर रही हैं : धर्मपाल अग्रवाल

भास्कर न्यूज | कर्रा

टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल गोविंदपुर रोड जम्हार के आॅडिडोरियम हाॅल में टीसीआई फाउंडेशन के हेड धर्मपाल अग्रवाल ने शुक्रवार को सेनेटरी नैपकिन पैकेट का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक हो रही हैं। यह बहुत खुशी की बात है। आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुश रहने के लिए महिलाएं आगे बढ़ चढ़ कर कार्य कर रही हैं। मैं यहां रुपए कमाने के लिए नहीं बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह संस्था समन्वयक पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन नई दिल्ली के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। जिसे पीएचडी के सीओ डाॅ कादंबरी व प्रोग्राम मनेजर संदीप के निगरानी में स्थानीय महिलाएं अपने मेहनत से सेनेटरी नैपकिन तैयार कर खुद मार्केटिंग कर रही हैं। सेनेटरी नैपकिन वर्कर महिलाओं की अध्यक्ष सुनीता होरो ने कहा कि हम महिलाएं आपके आभारी हैं, जो इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं के रोजगार देने की पहल की।

यह आपके कारण ही हो सका। पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के डॉ कादंबरी ने कहा कि यहां की उत्पादित किए गए नैपकिन कि मांग लोकल मार्केट में बहुत हो रही है। कार्य करने वाली महिलाएं ही मार्केटिंग कि देख रेख करती हैं। अध्यक्षा सुनीता होरो, कोषाध्यक्ष लुसिया होरो, रशिकानी केरकेट्टा, मरसा होरो, मेलानी धनवार, राहिल सुरीन,सुषाना पुर्ति, इदन पुर्ति व रंजीत होरो हैं। इसके पूर्व टीसीआई डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने सभी अतिथियों को बुके देकर समानित किया। तत्पश्चात महिलाओं के द्वारा स्वागतगान प्रस्तुत किया गया। मौके पर महावीर सरावगी, एसएल गुप्ता, डाॅ मुनिशचंद्र, टीसीआई के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा के अलावा विद्यालय के सभी स्टाफ व सदस्य उपस्थित थे।

सेनेटरी नैपकिन पैकेट का विमोचन करते धर्मपाल अग्रवाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karra News - after three months have passed the house is not returned the return of the return
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UlmmAU , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive