{content:
खलारी प्रखंड के हुटाप देवीमंडप व करकट्टा देवी मण्डप में शतचण्डी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीराम प्रसन्नाचार्य सर्वांगीण विकास केन्द्र के हुटाप शक्तिपीठ दुर्गामंदिर के प्रांगण में शतचण्डी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को यज्ञाचार्य कृष्णानंद मिश्रा के नेतृत्व में 701 महिलाओं ने विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली। श्रद्धालु महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए सोनाडुबी नदी पहंुची। जहां आचार्य कृष्णाकांत मिश्र के निर्देशन में उमाकांत तिवारी, राजीव कुमार मिश्र, ब्रह्मेश्वर शुक्ल, बृजमोहन मिश्र, धनंजय ओझा, शैलेन्द्र तिवारी, परमहंस तिवारी, विजय चौबे, पुरुषोत्तम पांडेय तथा अन्य विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा गंगा मां सहित समस्त देवी देवताओं का आहवान किया गया। मौके पर गणेश पूजन, जल जीव मात्रिक पूजन व वरूण देव के आवाहन के साथ कलश में जल भरा गया। यहां से कलश उठाकर महिलाएं बाजारटांड़, रामनगर, मुंडा धौड़ा आदि का नगर भ्रमण करते हुए वापस देवी मंदिर परिसर पहुंचने पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कलश को यज्ञ मंडप में रखा।
मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच शरबत व प्रसाद स्वरूप खीर बांटा गया। इस अवसर पर समाजसेवी नीरज भोगता ने कहा कि धार्मिक व आस्था के केन्द्र इस मंदिर परिसर में लगातार प्रतिवर्ष सफलता के साथ यज्ञ होते आ रहा है, यह काफी हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में लोगों की काफी आस्था के कारण ही दुर-दराज क्षेत्र से भी लोग पहुंचते है। मौके पर नीरज भोगता ने निर्माणाधीन देवी मंदिर के लिए अपनी ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा दिया। यज्ञ समिति के गिरिधर मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पंचांग पूजन, मण्डप प्रवेश, देवी-देवताओं का आहवान, 7 अप्रैल को अरणी मंथन, पूजन के साथ हवन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 13 अप्रैल को हवन व शतचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी को प्रतिपदा कल्पारम्भ, कलश स्थापना के साथ ही यज्ञ प्रारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, गिरिधर मिश्रा, हुटाप मुखिया आशा देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी, पुष्पा खलखो, दिनेश पांडेय, छोटन तुरी, रामनाथ सिंह, चितरंजन राय, रंजीत यादव, कृष्णा रजक, विनोद वर्मा, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, श्याम लोहरा, रमेश तुरी, रवि तुरी, तुलसी यादव, चतुर्गुण भुइँया, पवन गुप्ता, नीरज प्रसाद गुप्ता, अशोक शर्मा, अनूप सिंह, नागदेव सिंह, रविन्द्र नाथ चौधरी, सुमन मिश्रा शामिल हुए। वही दूसरी ओर करकट्टा स्थित देवी मंदिर में वासंतिक शतचण्डी महायज्ञ में यज्ञकर्ता विनोदानन्द जी महाराज कांशी, यज्ञाचार्य रमाकांत मिश्रा साथ में दर्जनों ब्राह्मणों के निर्देशन में 501 महिलाओं द्वारा विशाल कलश शाेभा यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे व जयकारा के साथ विभिन्न बस्ती और करकट्टा कॉलोनी होते हुए एसीसी छठ घाट तक गई, जहां से महिलाएं संकल्प के साथ कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर स्थित यज्ञ स्थल में पहंुची। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद कलश यज्ञ मंडप में रखा गया। इससे पूर्व ब्राह्मणों के द्वारा पूजा अर्चना करवाया गया।
इस मंदिर में लगातार 53 वर्षाें से सफलता के साथ यज्ञ का हाेता अा रहा है आयोजन, यह हर्ष का विषय
करकट्टा यज्ञ की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुगण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FW9VS2 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder