{content: सीएचसी सभागार में शुक्रवार को एमडीए कार्यक्रम के तहत सहिया व आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एमवाईसी डॉक्टर एम जमाल व लेखा प्रबंधक राजेश दुबे द्वारा विस्तार पूर्वक एमडीए कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिसमे विद्यालय व आंगनबाड़ी को मिलाकर कुल 332 बूथ सेंटर बनाया गया है। वहीं 10 से 12 अप्रैल तक बूथ स्तर पर व 13 से 15 अप्रैल तक घर-घर घूमकर कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। जिसमे डीसी व एलवेंडाजोल की गोली खिलाना है। 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चो एक-एक गोली, 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को डीसी की दो गोली व एलवेंडाजोल की एक गोली व 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को तीन गोली व एलवेंडाजोल की एक गोली खिलाना है। दूसरी तरफ 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बीमार को एमडीए कार्यक्रम से नहीं जोड़ना है । कार्यक्रम के अंत में बूथ अनुसार दवा, पोस्टर, बैनर के अलावा आवश्यक सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीटीटी मरियम संगा, संगणक सुनील कुमार, सहिया, सेविका, एएनएम व एमपीडब्लू कर्मी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FUk4yV , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder