Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

जेवियर्स डिप्लोमेसी समिट शुरू, आतंकवाद विश्व शांति व चुनाव में धन-बल का मुद्दा छाया

{content: संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में शुक्रवार से तीन दिवसीय जेवियर्स डिप्लोमेसी समिट-2019 शुरू हुई। इसमें शहर के 15 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने शिरकत की। सभी ने राष्ट्रीय अौर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखीं। मसलन डिबेट में एक छात्रा का मानना था कि आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता, हमें सावधानी बरतते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। डिबेट में हिस्सा ले रहे एक छात्र ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सिर्फ सा‌वधानी ही काफी नहीं है। अगर घर में मच्छर बढ़ेंगे, तो उसके निवारण का भी उपाय सोचना होगा। डिबेट में स्टूडेंट्स नेशनल व इंटरनेशनल लीडर्स के रूप में मौजूद थे। सभी ने देश की सुरक्षा, विश्व शांति, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। अपना पक्ष रखने के दौरान कई बार तीखी बहस हुई, तो कई बार तालियां बजीं। जेवियर्स डिप्लोमेसी समिट में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

इससे पहले समिट का उद्घाटन संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल अजित खेस ने किया। मौके पर चीफ कॉर्डिनेटर संगीता चितलांगिया, अप्रतीम अनिमेश ठाकुर, आर्यमान त्रिवेदी, ज्योति आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि खेस ने कहा कि अाज पूरी दुनिया ग्लोबल विलेज है। उन्होंने ग्लोबल सिटीजन के कॉन्सेप्ट अौर देश के प्रति स्टूडेंट्स की जवाबदेही अौर कर्तव्य को बताया। फिर 12वीं के स्टूडेंट्स ने मोहे रंग दो लाल... व टाकी टाकी रूंबा.. सांग पर क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया।

डिबेट में स्टूडेंट्स नेशनल व इंटरनेशनल लीडर्स के रूप में मौजूद थे

पांच अलग-अलग क्लास रूम में अलग-अलग टॉपिक पर हुई बहस

जेवियर्स डिप्लोमेसी समिट में पांच कमेटियां बनाई गई थी, जो पांच अलग-अलग क्लास रूम में बहस कर रही थी। पहला ज्वाइंट पार्लियामेंट्री सेशन था, जिसका एजेंडा द सरोगेसी और द ट्रांसजेंडर पर्संस (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) बिल था। दूसरी कमेटी एआईपीपीएम थी। इसमें पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा हुई। तीसरी कमेटी स्टेक होल्डर्स मीट थी। इसमें लोकसभा चुनाव में चुनाव सुधार पर वाद-विवाद किया गया। चौथा कमेटी यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली थी। इसमें विश्व शांति पर खतरा और इससे निबटने के उपाय पर परिचर्चा हुई। पांचवी कमेटी इंटरनेशनल प्रेस थी, जिसका काम चारों कमेटी में चल रही चर्चा को कवर करना था। स्टूडेंट्स के बीच पुलवामा हमला, बालकोट में एयर स्ट्राइक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। चुनाव में धन-बल व बाहुबल को खत्म करने और सही उम्मीदवार के मसले पर सबकी एक राय थी।

शहर के 15 स्कूलों के बच्चों ने डिबेट में हिस्सा लिया

समिट में रांची के 15 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें सेक्रेड हर्ट, जेवीएम श्यामली, सरला बिरला, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, लोरेटो कॉन्वेंट, संत थॉमस, संत फ्रांसिस, कैम्ब्रियन, सुरेंद्रनाथ सेनेटरी, डीएवी हेहल, डीएवी बरियातू, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कैराली और संत जेवियर्स शामिल थे।

आज का प्रोग्राम : शाम 4.30 बजे से डीजे शो की प्रस्तुति

आज सुबह 10 बजे से चौथा सेशन, 11:45 से पांचवां और दोपहर 2:30 से छठा सेशन होगा। शाम 4:30 बजे से हर्षित पंजवानी और जतिन बोदरा द्वारा डीजे शो पेश किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - xavier39s diplomacy summit begins terrorism shadow of world peace and money force issue
Ranchi News - xavier39s diplomacy summit begins terrorism shadow of world peace and money force issue
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2D0naRo , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive