{content: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने काउंसिल फॉर मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसमें शामिल होनेवाले स्टूडेंट अपना प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.ntacham.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 27 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे से ऑनलाइन ली जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों का पेपर होगा, जिसमें पांच भाग होंगे।
केस स्टडी के भी अंक मिलेंगे सीए स्टूडेंट्स को
रांची | सीए स्टूडेंट्स की स्किल एसेस्मेंट स्पेसिफिकेशन को सुधारने के लिए द चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने परीक्षा में अंक देने के तरीके में बदलाव किया है। संस्थान में 100 अंकों में से 20 अंक लॉजिकल रीजनिंग के कर दिए गए हैं। पेपर में छात्रों को केस स्टडी दी जाएगी, जिसके आधार पर जवाब देना होगा। अभी तक सीए छात्र साधारण तरीके से जवाब लिखते हैं। इसके चलते वे तर्क-वितर्क क्षमता से पिछड़ जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसीलिए यह बदलाव किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2D1szY7 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder