Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

तीन दिवसीय मिथिला महोत्सव शुरू, कवियों ने देशभक्ति और संस्कृति पर सुनाईं कविताएं

{content: झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में तीन दिनी मिथिला महोत्सव सह विराट सांस्कृतिक महाकुंभ का शुभारंभ हरमू पटेल भवन में हुअा। कार्यक्रम की शुरुअात विद्यापति चौक पर विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। झारखंड मिथिला मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा, महासचिव संतोष झा और संयोजक मनोज मिश्र समेत अतिथि कवियों और साहित्यकारों ने मिथिला महोत्सव का उद्घाटन किया। संचालन डॉ कृष्ण मोहन झा मोहन ने किया। अध्यक्ष ने साहित्य के पुरोधा मोहन भारद्व्वाज और विवेकानंद ठाकुर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। संयोजक मनोज मिश्र ने कहा कि झारखंड में मैथिली भाषा का पठन-पाठन हो, इसके लिए मंच क्रियाशील है। वहीं अतिथि कविओं और साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। युवा कवि चंदन ने अपनी कविता 'प्राण स बढ़ी प्रिये देश जिनका लगैन' से पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

आज शाम 4 बजे से हरमू मैदान में मैथिली ठाकुर समेत कई कलाकारों का कार्यक्रम

अाज शाम 4:00 बजे से हरमू मैदान में मिथिला महोत्सव 2019 के विराज सांस्कृतिक महाकुंभ का आगाज होगा। इस विराट सांस्कृ़तिक महाकुंभ में एक बढ़ कर एक कलाकार उपस्थित होंगे। वही राइजिंग स्टार मैथिली ठाकुर, मैथिली द्रुपद सम्राट पंडित हरिनाथ झा, मैथिली कोकिला रंजना झा, मिथिला र| कुंज बिहारी मिश्र, ज्योति मिश्रा, जूली झा जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - three day mithila festival started poets narrated patriotism and culture
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Vs5rZZ , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive