Bu Blogda Ara

1 Nisan 2019 Pazartesi

उपायुक्त कार्यालय के सामने परिवार के साथ धरने पर बैठा व्यवसायी, रंगदारी मांगने की घटना से है परेशान

{content:

कोडरमा. पिछले दो वर्षों से घर में पत्र फेंक कर रंगदारी मांगने की घटना से परेशान डोमचांच के व्यवसायी रोहित मेहता सोमवार को अपने पत्नी व दोनों बच्चों के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक मेहता अपने परिवार के साथ धरने पर बैठे रहे। बाद में प्रभारी एसडीओ संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवसायी को समझाकर घर भेज दिया।

  1. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी एम. तमिल वाणन ने भी व्यवसायी के घर पहुंचकर मामले की जांच की। उल्लेखनीय हो कि व्यवसायी रोहित मेहता के घर पर वर्ष 2017 से ही लाल कपड़े में पत्र फेंक कर उनसे रंगदारी के रूप में 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पत्र में पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जाती रही है। रविवार की रात एक बार फिर उनके घर के बाहर लाल कपड़े में लपेट कर एक पत्र फेंका गया। जिसमें व्यवसायी से 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। घटना रात करीब 1 बजे की है।

  2. व्यवसायी रोहित मेहता ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने से ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति करीब 1 बजे चादर ओढ़कर व मुंह पर कपड़ा लपेट उनके घर के बाहर आकर चिट्ठी को कपड़े में लपेटकर फेंका था। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक को देखकर भौंक रहे कुत्ते को भी उसके द्वारा मार कर घायल कर दिया गया। कुत्ता भोंकने की आवाज सुनकर जब वे जागे और बाहर निकले तो युवक वहां से भाग निकला।

  3. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर नावाडीह के कार्तिक डाक्टर उर्फ परमेश्वर मेहता नामक के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। व्यवसायी के घर पर पत्र फेंककर रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व में डोमचांच थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें परमेश्वर मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार युवक परमेश्वर मेहता व व्यवसायी रोहित मेहता पूर्व में क्रशर में पार्टनर थे। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों अलग हो गए थे। वर्तमान में व्यवसायी रोहित मेहता का डोमचांच में अपोलो टायर का शोरूम है। व्यवसायी मेहता ने बताया कि उन्हें शक है कि परमेश्वर मेहता के द्वारा ही उसके घर पर पत्र फेंककर रंगदारी की मांग की जा रही है। घटना को लेकर व्यवसायी की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

  4. रविवार की रात फेंके गए पत्र में कहा गया है कि तुम्हारे गिने-चुने दिन बचे हैं, अगर जीना चाहते हो तो पैसा 10 लाख रुपए बगड़ो रोड के बगल में गुल्लाटोपी का मैग्जीन है उसके आगे महुआ का सूखा पेड़ है। वहीं एक लाल कपड़े रहेगा, वहीं पैसा रखना है। अगर लाल कपड़ा नहीं रहेगा तो पैसा नहीं रखना है। पुन: 5 अप्रैल को पैसा देना है। पुलिस का सहारा नहीं लेना है और पुलिस का सहारा लिया तो खैर नहीं। अगर पैसा नहीं दिया तो तुमलोगों को घर में जिंदा जला देंगे।

  5. इस संबंध में एसपी एम तमिल वाणन ने बताया की ऐसा प्रतीत होता है की किसी के द्वारा पुराने मामले को लेकर व्यवसायी को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। व्यवसायी को नुकसान पहुंचाना उसका मकसद नहीं है। उन्होंने कहा की रात में 12.40 को पुलिस गश्ती की गाड़ी वहां से गुजरी थी। जिसके 10 मिनट बाद एक वृद्ध व्यक्ति कपड़ा फेंककर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      परिवार के साथ धरने पर बैठा व्यवसायी।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2HRrg2c , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive