रांची. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण का नामांकन दो अप्रैल से प्रारंभ होगा। मंगलवार से राज्य के तीन लोकसभा क्षेत्रों, चतरा, पलामू और लोहरदगा के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल निर्धारित है।
सभी चरणों की मतगणना 23 मई को होगी
10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। इन तीन लोकसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों की मतगणना 23 मई को होगी। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पलामू के लिए वीडी राम और लोहरदगा के लिए सुदर्शन भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजद ने पलामू से घूरन राम और चतरा से सुभाष यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस चतरा और लोहरदगा सीट के लिए और भाजपा ने चतरा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2VbSFyC , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder