Bu Blogda Ara

1 Nisan 2019 Pazartesi

कल कांग्रेस व झामुमो करेगा अपने प्रत्याशियों की घोषणा

{content:

रांची. कांग्रेस और झामुमो के लोकसभा प्रत्याशियों की दो अप्रैल को घोषणा होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के अनुसार दो अप्रैल को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। उसमें झारखंड के प्रत्याशियों पर फैसला कर लिया जाएगा। हालांकि कुमार के अनुसार कल पांच या छह सीटों के ही प्रत्याशियों की घोषणा संभव है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सोमवार को सेवा विमान से दिल्ली चले गए। इधर, झामुमो प्रत्याशियों की भी दो अप्रैल को घोषणा होगी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के अनुसार दो अप्रैल को पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

झामुमो ने किया जमशेदपुर सीट पर मंथन
इधर, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने लगभग दो घंटे तक जमशेदपुर सीट को लेकर वहां के नेताओं-कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इसमें झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी, जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, हिदायत खां, मोहन कर्मकार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष तक शामिल हुए। इसमें नेताओं कार्यकर्ताओं की राय ली गई कि जमशेदपुर से कौन सा प्रत्याशी बेहतर होगा। दूसरे दल का कौन सा प्रत्याशी होने पर झामुमो की क्या रणनीति होनी चाहिए। ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ता यह महसूस नहीं करें कि प्रत्याशी चयन में उनकी राय नहीं ली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार। (फाइल)
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2V8CfY0 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive