Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

कर्रा के मदुगामा में ट्रांसफार्मर जला एक सप्ताह से अंधेरे में है ग्रामीण

{content: प्रखंड के मदुगामा गांव में विगत एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पुरा गांव अंधेरे में है। इसको लेकर गुरूवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में गांव के दोनों ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामसभा से आवेदन तैयार कर बिजली विभाग के एसडीओ को सौंपने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मदुगामा गांव विभाग द्वारा 10केबी व 25केबी का दो ट्रांसफार्मर लगाया गया है किंतु दोनों खराब पड़ा है और बिजली बिल भी देना है। स्थानीय मिस्त्रियों द्वारा ट्रांसफार्मर को दिखाया गया है लेकिन मिस्त्रियों ने ग्रामीणों को बताया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत लायक नहीं है। इसके स्थान पर नए लगाने की आवश्यकता है। बैठक में भूतपूर्व मुखिया एलिजाबेथ खाखा, जुनून होरो, जीरेन होरो, गूंगा हेमरोम, नागु हेमरोम, नाना हेमरोम, दनियल होरो, रूसु होरो, सिमोन होरो, बासिल होरो आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FULZi3 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive