Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

वोटरों को जागरूक करने की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं ने संभाली

{content: जिले में चुनाव में मतदान की प्रतिशत बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत रनिया प्रखंड के उच्च विद्यालय, अड़की प्रखंड के मध्य विद्यालय और मुरहू के एलएन उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर और रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों से निकल कर मतदान करने व मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए प्रेरित करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक मतदाता के रुप में सामने लाना है। इस क्रम में अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए बच्चे पत्र लिखकर उन्हें अपने मत का दान करने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदान के दिन बच्चे अपने माता- पिता को अपने मत का दान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को मतदान के लिए जागरुक करना एक सफल प्रयास है। बच्चे अपने माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों को मतदाता जागरुकता का संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से बच्चों ने संबंधित पोस्टर हाथ में लिये क्षेत्र के लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने के क्रम में मतदाता जागरुकता नारे भी लगाए।

विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरुकता के उद्देश्य को साझा किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए प्रभावशाली तरीके से क्षेत्र के लोगों को मतदान को महा दान बताते हुए आसन्न चुनाव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UjMDQq , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive