{content: कर्रा | खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ के महादेव मंडा मैदान में चुनावी सभा करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह की अध्यक्षता में जरियागढ़ में बैठक हुई। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण चंद्र गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक लोग सभा में अाए, यह हमें सुनिश्चित करना होगा। मौके पर विष्णु सोनी, रवि मिश्रा, नटवर मिश्रा, ज्योतिंद्रनाथ शाहदेव, द्वारिका केशरी, संकर्षण साहू, कृष्णा राम, लखन साहू, प्रमोद गुप्ता, पिंकू पाढ़ी, अजीत सिंह, मुकेश राम, भोला राम, अजय केसरी, बसंत गुप्ता, सत्यनारायण सोनी, जगसाहू, विपिन सिन्हा, मुरलीधर मिश्रा, जगेश्वर साहू, राहुल केसरी समेत अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FZq1ue , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder