{content: रांची | आब्सट्रिक एंड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी (रॉग्स) का दो दिवसीय 18वां वार्षिक सम्मेलन 6 एवं 7 अप्रैल को रिम्स ऑडिटोरियम में होगा। 6 अप्रैल को 10 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी उद््घाटन करेंगे। रॉग्स की अध्यक्ष डॉ. रेनुका सिन्हा और सचिव डॉ. मधुलिका होरो शुक्रवार को रिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी दी। डॉ. मधुलिका होरो ने बताया कि सम्मेलन में लगभग दो सौ स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल होंगी। सम्मेलन में मातृ मृत्यु दर को कम करने एवं प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं को समझना और समय पर समुचित इलाज कैसे किया जाए, इस विषय पर कार्यशाला होगी। रॉग्स ने डॉ. उषा सहाय के लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। रॉग्स की अध्यक्ष डॉ. रेनुका चौधरी, सचिव डॉ. मधुलिका होरो, डॉ. माया वर्मा व डॉ. हिना यास्मीन ने शॉल भेंट किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2D1uA6L , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder