{content: द राॅयल यूनिवर्सिटी अाॅफ भूटान के गेदू काॅलेज अाॅफ बिजनेस स्टडीज द्वारा आयोजित ग्लोबल इमर्सन प्रोग्राम के समापन के बाद सरला बिरला विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स वापस लौटे। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संस्मरण बताते हुए टीम के नेतृत्वकर्ता डाॅ पूजा मिश्रा और डाॅ पिन्टू दास ने बताया कि टीम ने टासी वेवरेज लिमिटेड - कोकाकोला और भूटान एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड - राॅयल भूटान का शैक्षिक भ्रमण किया। विभिन्न प्रकार की गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्रक्रिया, मान प्रबंधन इत्यादि के बारे में जानकारियां हासिल की। गेदू काॅलेज अाॅफ भूटान के कार्यक्रम के समन्वयक प्रो शाह अहमद खान ने स्टार्टअप, उद्यमिता निर्माण व विकास, औद्योगिक नेतृत्व, वित्तीय और जोखिम प्रबंधन विषय पर व्याख्यान देकर स्टूडेंट्स को भविष्य में एक सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी। विवि के कुलसचिव डाॅ विजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में प्रत्यक्ष रूप से मिलने-जुलने से काफी सीखने का अवसर मिलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FSuDT3 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder