{content: रांची | एदार-ए-शरिया झारखंड ने छह अप्रैल को शाबान महीने का चांद देखने की अपील की है। एदारा के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि इस्लामी महीना रजब-उल-मुरज्लजब की 29 तारीख है, ऐसे में शाबान माह का चांद नजर आने की संभावना है। किसी ऊंची जगह से संयुक्त रूप से चांद देखने का प्रयास करें। मस्जिदों के इमाम व उलेमा सजग रहें। कहीं चांद नजर आ जाए तो जिला हेलाल केंद्र के पदाधिकारियों और उलमा-ए- कराम और रांची के हिंदपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में दारुल कजा एदार-ए शरिया झारखंड को सूचित करें। वहीं, दारुल कजा इमारत शरीया के काजी शरीयत मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने भी चांद देखने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2CZlQ0W , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder