{content:
गोल्ड मेडल जीतकर लौटी अंिबका।
चान्हो | चान्हो थाना क्षेत्र के ताला निवासी लाल प्रवीण नाथ शाहदेव की पुत्री अम्बिका शाहदेव ने अंडर 14 कराटे साउथ एशियन गेम्स मे गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया है। उक्त प्रतियोगिता भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बगंलादेश, नेपाल तथा भूटान के प्रतिभागियों के बीच में था। जिसमें अम्बिका ने गोल्ड मेडल जीता। अम्बिका शुक्रवार को गोल्ड मेडल जीत कर नेपाल से रांची लौटी है। उनकी इस सफलता पर चान्हो अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
वही आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो तथा कमलू साहू सहित कई लोगो ने अम्बिका को बधाई दी है। अम्बिका मूलरूप से चान्हो के ताला गावं की रहने वाली है। लेकिन रांची स्थित सफायर स्कूल में पढ़ाई करती है। उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Vrzdye , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder