Bu Blogda Ara

30 Eylül 2018 Pazar

कलेक्ट्रेट में लगा पेंशन दरबार, रिटायर कर्मियों की समस्याएं हुईं दूर

{content: रांची | डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में रविवार को पेंशन दरबार लगा। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया गया। रांची ट्रेजरी, डोरंडा और प्रोजेक्ट भवन ट्रेजरी से जुड़ी कई समस्याएं कैंप में आई। पदाधिकारियों ने ऑन स्पॉट कई समस्याओं का निदान किया। कुछ मामला काफी पेचीदा था, इसलिए उसे नोट करके रखा गया है। डीसी ने हर सप्ताह पेंशन दरबार लगाने को कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NTDaMs , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

पहाड़ी मंदिर दान पेटी में रुपया गलने की सीबीआई जांच की मांग के लिए 30 को रांची बंद

{content: पहाड़ी मंदिर में रखे दान पात्र में रुपया गलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंदिर परिसर में हाल के कुछ वर्षों में हुए बदलाव और कोष संचालन के मुद्दे पर आम लोगों की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में ही हुई। झाविमो नेता उत्तम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में वर्ष 2016 में तिरंगा झंडा लगाया गया था। उसके बाद से मंदिर के कोष का संचालन सवालों के घेरे में आ गया। मंदिर परिसर में रखा गया दान पेटी हमेशा शेड के नीचे रहता है। इसके बावजूद उसमें रखा रुपया का गलना कई सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई हो। सीबीआई जांच नहीं कराए जाने की स्थिति में 22 अक्टूबर को हजारों की संख्या में पहाड़ी से राजभवन मार्च कार्यक्रम करने और 30 अक्टूबर को रांची बंद कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुजीत सिंह, दिलीप गुप्ता, श्याम पांडे, वीरेंद्र गोप, राकेश करण, रवि कुमार, राज साहू, अभिषेक बंटी, मनीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सदस्यों ने पहाड़ी मंदिर कमेटी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी मंदिर विकास समिति में 250 सदस्य है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दान पत्र खोलकर नोटोंं की गिनती हो रही है तो मात्र एक या दो सदस्य ही वहां दिख रहे हैं। अन्य सदस्य गायब हैं। मामले को लेकर 7 अक्टूबर को मंदिर परिसर में फिर बैठक बुलाई गई। इसमें रांची के सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, सभी वार्ड पार्षदों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाने का निर्णय लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QhDr8z , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

एमआर टीकाकरण के लिए दो को वार्ड पार्षद ऑफिस में विशेष कैंप

{content: अभियान के लिए धर्म गुरुओं के साथ बैठक

रांची | मिजिल्स रुबेला को गति प्रदान करने के लिए रांची सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक हुई। इसमें धर्म गुरु भी शामिल हुए। कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। राज्य शिशु स्वास्थ्य सेल के डाॅ. अजीत प्रसाद ने टीकाकरण के लाभ बताए। सिविल सर्जन डाॅ. भीवी प्रसाद ने बताया कि दो अक्टूबर को सभी वार्ड पार्षद कार्यालय में बच्चों के टीकाकरण के लिए कैंप लगेगा। इसमें बच्चों को मिजिल्स रुबेला का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने टीका के संबंध में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। डाॅ. अजीत प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण का यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर तक चलेगा। इसलिए, वैसे अभिभावक जिनके बच्चों को एमआर का टीका नहीं लगा है, वो उक्त तिथि से पहले अपने बच्चों को एमआर का टीका जरूर लगवाएं। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं ने कहा कि वे एलान कर मिजिल्स-रुबेला टीका के संबंध में अफवाहों और गलतफहमियों पर ध्यान नहीं देने की अपील करेंगे। इस अवसर पर डीआरसीएचओ शशि भूषण खलखो और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QjlQNk , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

आयुष्मान भारत के तहत रांची के 21 निजी और 17 सरकारी अस्पताल को मिला लॉगिन-पासवर्ड

{content: आयुष्मान भारत के तहत रांची जिला के 21 निजी अस्पताल और 17 सरकारी अस्पताल को लॉगिन और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। अब तक रिम्स और सदर अस्पताल में ही इलाज हो रहा था। शेष स्वास्थ्य केंद्रों को लॉगिन और पासवर्ड नहीं मिलने से मरीजों को योजना के तहत इलाज कराने में परेशानी हो रही थी।

इन्हें मिला लॉगिन और पासवर्ड : हालांकि, कुछ निजी अस्पतालों ने बिना लॉगिन के चिकित्सकीय सेवा देना शुरू कर दिया था। लॉगिन मिलने वालों में निजी अस्पतालों में गुलमोहर अस्पताल, हिल व्यू हॉस्पिटल, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल, मां राम प्यारी हॉस्पिटल, सिंहपुर नर्सिंग होम, रिंची ट्रस्ट हॉस्पिटल, भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल, आयुष्मान नर्सिंग होम, राजू सेवा सदन, प्रभावती हॉस्पिटल, लेव व्यू हॉस्पिटल, श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल, एसक्लेपियस सेंटर, सेवा सदन, क्यूरी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर इंस्टीट्यूट और हरमू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शामिल हैं। इसकी सुविधा होने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी और न ही उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने और इलाज कराने के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने बताया कि हेल्थ प्वॉइंट हॉस्पिटल को लॉगिन पासवर्ड नहीं मिला है, कुछ कागजी कार्रवाही के बाद लॉगिन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इलाज को लेकर 164 निजी अस्पताल सूचीबद्ध : निधि खरे

स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर सुविधाएं प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निजी अस्पतालों से 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे संबंधित जांच की जा रही है। 57 लाख परिवार को पूरे राज्य में कैशलेस सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। हर जगह मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक राज्य में 164 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हो चुके हैं, जहां मरीज इस योजना का लाभ ले सकते हैं। मरीज को योजना का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार के गोल्डन कार्ड दिया सकता नहीं है, वह सिर्फ अपने राशन कार्ड के जरिए भी योजना का लाभ ले सकते हैं।

निधि खरे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - आयुष्मान भारत के तहत रांची के 21 निजी और 17 सरकारी अस्पताल को मिला लॉगिन-पासवर्ड
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NRd0K5 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

सिटी डेस्क, रांची | श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन

{content: सिटी डेस्क, रांची | श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से इस वर्ष 100 फुट ऊंचा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल का प्रारूप मथुरा में बनने वाले दुनिया के सबसे ऊंचे श्रीकृष्ण मंदिर का है। मथुरा में प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई 700 फुट है। पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगर रूपा कर रहे हैं। 20 दिन पहले से मंदिर परिसर में काम शुरू हुआ। इससे पहले अरगोड़ा के सामुदाियक भवन में गुंबद आदि बनाने का काम चल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NSskWU , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

सीवरेज-ड्रेनेज की निगरानी के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी

{content: रांची नगर निगम ने दो पहल की। पहला निगम क्षेत्र के 55 वार्डों में स्थित घरों का होल्डिंग नंबर अब 53 वार्डों में समायोजित हो जाएगा। 5 अक्टूबर से सभी हाउस होल्ड 53 वार्डों में आ जाएंगे। दूसरा, राजधानी के जोन वन के 9 वार्डों में बन रहे सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग अब हाई लेवल कमेटी करेगी।

नगर विकास विभाग कमेटी बनाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर आयुक्त मनोज कुमार ने निगरानी समिति बनाने के लिए नगर विकास विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि सीवरेज-ड्रेनेज का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। कंपनी ने अभी तक 8641 मैनहोल में मात्र 2921 बनाया है। ड्रेनेज का काम अलग-अलग क्षेत्रों में होने से काफी धीमी गति से चल रहा है। मात्र 40% कार्य अभी तक हुआ है। हाईकोर्ट ने एक समिति का गठन करने का निर्देश दिया है, जो निगरानी करेगी। प्रोजेक्ट का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट वेपकॉस द्वारा किया जा रहा है।

कंपनी ने 8641 मैनहोल में मात्र 2921 बनाया है

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर आयुक्त ने नगर विकास विभाग को लिखा पत्र

अब कंपनी को एक्सटेंशन देने पर भी विभाग करेगा फैसला

ज्योति बिल्डटेक कंपनी का एक्सटेंशन टाइमलाइन रविवार को समाप्त हो गया है। कंपनी ने निगम को पत्र लिखकर फिर एक्सटेंशन देने की मांग की है, ताकि आगे काम जारी रखा जा सके। अब इस प्रस्ताव को नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा। विभाग स्तर से ही इस पर फैसला होगा। कंपनी को 6 माह का एक्सटेंशन भी मिलता है, तो भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं होगा। क्योंकि, अभी भी कंपनी को करीब 60 फीसदी काम करना है।

5 से नए वार्ड के अनुसार करना होगा होल्डिंग टैक्स का भुगतान जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री पर भी पड़ेगा असर

रांची| निगम क्षेत्र के 55 वार्डों में स्थित घरों का होल्डिंग नंबर अब 53 वार्डों में समायोजित हो जाएगा। 5 अक्टूबर से सभी हाउस होल्ड 53 वार्डों में आ जाएंगे। यानी आम लोगों को अपने होल्डिंग टैक्स का भुगतान 53 वार्डों के आधार पर करना होगा। जमीन फ्लैट की रजिस्ट्री भी 53 वार्डों के अनुसार होगी। वार्ड बदलने से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में मूल्य पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि, जमीन-फ्लैट की कीमत वार्ड वार तय है। मालूम हो कि नगर निगम चुनाव होने से पहले शहर के वार्डों का परिसीमन हुआ था। इसमें 55 वार्ड की संख्या घटकर 53 हो गई थी। लेकिन, निगम क्षेत्र में स्थित 1.72 लाख होल्डिंग नंबर और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 55 वार्ड के अनुसार हो रही थी। अब नए वार्ड के अनुसार घरों का डेटा अपडेट कर दिया है।

सड़क और नाली की स्थिति सबसे अधिक खराब

सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट कुल 9 वार्ड में बन रहा है। बजरा से रातू रोड होते हुए मोरहाबादी होते हुए बड़गाईं तक सीवर लाइन बिछ रही है। काम की धीमी रफ्तार की वजह से आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, सीवर लाइन बिछाने और मैन होल लगाने के लिए रोड को बीच में काटा गया। कई स्थानों पर कंपनी ने रोड को भरा नहीं। कई स्थानों पर कटिंग वाले स्थान पर ढलाई की गई, लेकिन वह फिर धंस गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QficnG , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

झारखंड के 1100 पेट्रोल पंप आज 12 घंटे बंद रहेंगे

{content: रांची | पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर राज्य के पेट्रोल पंप सोमवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Qfy75E , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

Popüler Yayınlar

Labels