Bu Blogda Ara

31 Aralık 2018 Pazartesi

300 करोड़ में पूरी रांची में ओवरहेड बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे

{content: वर्ष 2019 में उम्मीद है कि राजधानी के आसमान को तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। 300 करोड़ की लागत से रांची की सभी एलटी लाइन्स को अंडरग्राउंड किया जाएगा। साथ ही जनवरी में नया सेल्फ बिलिंग एप भी मिलेगा। उपभोक्ता खुद मीटर रीडर की तरह बिल निकाल सकते हैं।

गर्मी में पानी की किल्लत रूक्का की अरबन मिशन जलापूर्ति योजना से दूर होगी।

योजना के तहत नई जलमीनारें बन रही हैं, जिससे घर-घर वाटर सप्लाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - 300 crore will be overhead electric wire underground in ranchi
Ranchi News - 300 crore will be overhead electric wire underground in ranchi
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EYWIcn , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

ये संसद निर्माण के इतिहास की नहीं हमारे विधायी भविष्य की तस्वीर है

{content: नए साल में नई विधानसभा में बनेंगे नए कानून...मानसून सत्र यहीं होगा

बन चुका है पूरा स्ट्रक्चर...अब इंटीरियर का काम पूरी तेजी से

झारखंड विधानसभा के नए भवन का मुख्य स्ट्रक्चर बनकर खड़ा हो गया है। प्लास्टर का काम अंतिम चरण में है। फर्निशिंग का काम शुरू है। 22 नवंबर 2018 को विधानसभा के स्थापना दिवस पर सीएम ने घोषणा की थी कि अगला मानसून सत्र नए विधानसभा में होगा।

जनवरी, 2016 में फाइनल हुआ था टेंडर, 290 करोड़ रु. लागत

ये होगा सबसे खास

150

ये तस्वीर यदि आपको दिल्ली के संसद भवन की याद दिलाती है तो ये क्षण आपके लिए गौरवपूर्ण हैं...क्योंकि ये तस्वीर दरअसल हमारे नए विधानसभा भवन के एक हिस्से की है। 2019 में ये पूर्ण रूप ले लेगा और उम्मीद है कि मानसून सत्र यहीं होगा।

विधायकों के बैठने का होगा इंतजाम

39

एकड़ में फैला होगा विधानसभा का नया परिसर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - this is not the history of parliament building it is a picture of our legislative future
Ranchi News - this is not the history of parliament building it is a picture of our legislative future
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZIAAn , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

उर्वरक प्रयोग से प्राप्त सबक विषय पर गोष्ठी

{content: चान्हो | मृदा विभाग एवं कृषि रसायन विभाग बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके, रांची के द्वारा चान्हो प्रखंड के गुटूवा गांव मे सोमवार को दीर्घकालिक उर्वरक प्रयोग से प्राप्त सबक विषय पर तकनीकी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित परियोजना अन्वेषक ने दीर्घकालिक उर्वरक एवं खाद के प्रयोग से फसल पर पडऩे वाले प्रभाव की जानकारी किसानों को दी। साथ ही सफल खेती के लिए किसानों को मिट्टी का स्वास्थ्य बनाए रखने मे फसलवार संतुलित उर्वरक की उपयोगिता एवं लाभ की भी जानकारी दी। बुआई के समय कतारों मे 2 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से बुझा चुना अथवा डोलोमाइट अथवा 3-4 टन गोबर के साथ संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर रबी फसल मे कीट नियंत्रण के तरीकों को भी बताया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - seminar on lessons from fertilizer experiment
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EY6ICJ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने की पार्टी के कार्य प्रणाली की समीक्षा

{content: डकरा | रांची जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मेरी तिर्की ने खलारी प्रखंड के कई पंचायतों में दौरा कर पार्टी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र के महिला नेत्री सह पार्टी के पर्यवेक्षक इंदिरा देवी तुरी के साथ बैठक कर पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाऔ को पंचायत स्तर पर सदस्य बनाने पर जोर दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी के नीति व सिद्धांतों को घर घर प्रचार प्रसार जाएं ताकि पार्टी मजबूत हो सके। समीक्षा के दौरान पार्टी जिला और प्रखंड स्तर के कई महिला पदाधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EYUgng , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

नेहरू युवा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना एसीएस डोडेया

{content: तमाड़ में नेहरू युवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित 34 वां एकदिवसीय फुटवॉल टूर्नामेंट एसीएस डोडेया के जांबाजों ने जीता। एसीएस ने मनातू रांची की शक्तिशाली टीम को 1 - 0 गोल के अंतर से पराजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण सिंह मुंडा ने विजेता डोडेया की टीम को नगद 80 हजार रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता मनातू को आंदोलनकारी नेता सह अधिवक्ता गोबिंद महतो के हाथों दिया गया। मुर्गा लड़ाई का लोगों जमकर लुफ्त उठाया। मुख्य अतिथि तमाड़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य ने मेले में मौजूद सभी लोगों और सभी प्रतिभागी आठों टीमों के खिलाड़ियों को वर्ष 2018 अलविदा और नव वर्ष 2019 के आगमन की मंगल कामनाएं की। इसे पूर्व अधिवक्ता गोविंद महतो, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार महतो, निशिकांत उरांव, मुखिया किशोर कुमार भगत, दुबराज महतो, मधुसूदन महतो, रॉयना उरांव, रामकिशोर महतो, मनोज महतो आदि ने संयुक्त रूप से फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - acs dodiya wins nehru youth club football tournament
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EWSMsN , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

रांची ताइक्वांडो टीम को 7 स्वर्ण पदक

{content: रांची | 18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 1 रजक आैर 4 कांस्य पदक हासिल किए। जमशेदपुर में संपन्न हुए मैच में पारीक, महारथ अने, अपेक्षा उरांव, जया कुमारी, संजना, धानमुनि, बबिता,कशिश ने गोल्ड जीता। वहीं, रजत पदक रीता कुमारी आैर कांस्य शिवानी, रवि, शाहिद अली, अशोक उरांव ने जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZvIKD , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

बूटी ने ऑक्सफोर्ड को 43 रन से हराया

{content: रांची | फादर टक्कर टी-20 अंडर-13 क्रिकेट में बूटी सीसी ने ऑक्सफोर्ड को 43 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार बने। संक्षिप्त स्कोर: बूटी सीसी-ए: 137/5 (20), रोहित कुमार 42, अनस 24, हर्षित 23 व शिवम कुमार 16 रन। आयुष 2 विकेट। ऑक्सफोर्ड: 94/6 (20), हरिओम 29, आकाश 16 रन। हर्षित व सरवन 2-2 विकेट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2F0bXSA , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

Popüler Yayınlar

Labels