Bu Blogda Ara

30 Haziran 2018 Cumartesi

मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के किसान को खेती के लिए विश्वस्तरीय एक्सपोजर मिले

{content: झारखंड के किसान को खेती के लिए विश्वस्तरीय एक्सपोजर मिले। इसलिए उन्हें 23 जुलाई से 28 जुलाई 2018 तक इजराइल भ्रमण पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बाबत कृषि मंत्रालय को निर्देश दिया था कि वे राज्य के प्रत्येक जिले से एक एक किसान का चयन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इजरायल आज कम से कम जल संसाधन का उपयोग कर बेहतर से बेहतर कृषि उत्पादन देने के लिए विश्व विख्यात है। यह तकनीक झारखंड में किस प्रकार कारगर हो तथा किसानों का दृष्टि बोध कैसे विस्तृत हो सके यही उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों के भ्रमण से अधिक महत्वपूर्ण किसानों का भ्रमण है; किसान लंबी अवधि में अपने अनुभवों से जो सीखते हैं उन्हें ही व्यवहार में लाते हैं इसलिए किसानों को ही भ्रमण पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान जब लौटकर आएंगे तो यह हमारे मास्टर ट्रेनर/अनुभवी होंगे जो अपने जिले के अन्य किसानों को भी अपने अनुभव के बारे में बताएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें , title:दैनिक भास्कर, url:https://ift.tt/2tScj6l, author:, feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive