Bu Blogda Ara

30 Haziran 2018 Cumartesi

सिर्फ कार्यक्रमों और घोषणाओं से वीर सपूतों के सपने नहीं हो सकते साकार: सुदेश

{content: आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सिर्फ कार्यक्रमों और घोषणाएं से वीर सपूतों के सपने साकार नहीं हो सकते। नीतियां उनके ख्यालों के अनुरूप बने और शहीदों के सपने साकार करने के लिए झारखंडी विषयों के जानकारों से संवाद हो। हूल के महानायकों के वंशजों और उस धरती के पुत्रों की सुनी जाए। झारखंड वीर सपूतों की धरती रही है। इसको लेकर झारखंड को गर्व रहा है। यहां के वीर सपूतों ने उलगुलान और विद्रोह किए। सिदो कान्हू भी इनमें शामिल हैं। लेकिन जिन मकसद को लेकर इन वीर सपूतों ने विद्रोह किया, उसके मकसद पीछे छूटते रहे हैं। महतो हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू पार्क में सिदो कान्हू को श्रद्धांजलि देते हुए अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। सिद्ध-कान्हू पार्क रांची में सुदेश महतो के साथ ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें , title:दैनिक भास्कर, url:https://ift.tt/2yZbE9a, author:, feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive