Bu Blogda Ara

31 Aralık 2018 Pazartesi

86 बैच के संत जोन्स स्कूल के स्टूडेंट्स मिले फादर मूंनस और पुराने टीचर्स को याद किया

{content: होटल पार्क प्राइम में 1986 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन मिलन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में संत जोन्स स्कूल के पुराने छात्रों ने अपनी स्कूल डेज की यादें शेयर की। सभी ने स्कूल के अनुशासन, खेलकूद, शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके और उनके हाव-भाव, पूर्व प्राचार्य फादर मूंनस और अन्य टीचर्स को याद किया। कहा-उन दिनों मोबाइल फोन नहीं था। न ही इंटरनेट का प्रचलन था। इस कारण हम सभी आउटडोर गेम्स मेंं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। इस मौके पर संत जॉन स्कूल के पूर्व छात्र डॉ. संदीप कुमार, एसोसिएट प्रोसेसर, आईएसएम, बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसर डॉ. राजन कुमार, आईएसएम पुंदाग के प्रोफेसर डॉक्टर संदीप कुमार, एनएमडीसी के इंजीनियर अमलेइंदु प्रकाश, एसएनएल के इंजीनियर सूरज कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर अरुण पाठक, रांची उच्च न्यायालय के वकील अतनु बनर्जी एवं सरकारी शिक्षक तेज प्रकाश अखौरी आदि शामिल हुए। सभी पूर्ववर्ती स्टूडेंट्स ने मिलन समारोह में स्वरुचि भोज और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया। फिर मिलने के वादे के साथ विदा हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EXlTw4 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

इनरव्हील स्वर्णरेखा ने होर्डिंग लगा कर की हेलमेट के उपयोग की अपील

{content: इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची ने सोमवार को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसके लिए क्लब की सदस्यों ने लालपुर चौक पर एक होर्डिंग लगवाई। इसके जरिए उन्होंने टू-व्हीलर से चलते वक्त हेलमेट जरूर पहनने की अपील की। इस होर्डिंग में हेलमेट पहनने क महत्व दर्शाया गया है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीपा चौहान, सचिव नंदिता गुप्ता, नूपुर, सोमा भादुड़ी और नीता शेखर उपस्थित रहीं।

For Road Safety



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EYCEaX , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

डीजे की धुन बजते डांस फ्लोर पर उतर गए.. डांसरों संग मिलाया ताल पे ताल

{content: रांची के होटलों ने नए साल का इंद्रधनुषी इस्तकबाल किया। कैपिटोल रेसीडेंसी में लोगों ने डीजे की धुन पर खूब धमाल किया। रात भर गीत-संगीत के बीच पार्टियों का दौर चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोल कर नए साल की मुबारकबाद दी। नए साल के जश्न को लेकर इन होटलों ने कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसकी रौनक सूरज के डूबने के साथ ही रंग-बिरंगे झालरों और फूलों से नमूदार हो गई। शाम ढलते ही स्टेशन रोड स्थित कैपिटोल रेसीडेंसी में चहल-पहल बढ़ने लगी। रंग-बिरंगी रोशनियों में झिलमिल होटल की छटा ही निराली रही। मेलॉज और फ्लुड रेस्त्रां का अंदाज अलग था। इसे खास तौर से नए साल के स्वागत के लिए सजाया गया था। ग्रांड पार्टी यहीं हुई। देर रात तक लोग झूमते रहे। वहीं, मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पावना रेस्त्रां में संगीत की धुन पर लोगों ने सपरिवार नए साल का लुत्फ उठाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EXlSbu , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

रांची | रसियन डांसर, डीजे ग्रुप्स और बॉलीवुड के तड़कते-फड़कते

{content: रांची | रसियन डांसर, डीजे ग्रुप्स और बॉलीवुड के तड़कते-फड़कते तरानों के बीच राजधानी रांची में नए साल 2019 का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। वर्ष 2018 की विदाई हुई। शाम 7 बजते न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो गया था। शहर के होटल्स, क्लब और पार्क रंग-बिरंगी रोशनियां से जगमग थे। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच दंपती और युवा जोड़े कैंडल नाइट डिनर में मशगूल थे, वहीं डीजे फ्लोर पर कई डांसरों के साथ ताल से ताल मिला रहे थे। बच्चे कभी डिनर टेबल पर तो कभी डांस फ्लोर पर धमाचौकड़ी कर रहे थे। रात 12 बजते लोगों ने एक दूसरे को हैपी न्यू ईयर विश किया और जश्न में डूब गए। दनादन सभी के मोबाइल फोन पर नए साल के बधाई संदेश आने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2F00bbF , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

300 करोड़ में पूरी रांची में ओवरहेड बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे

{content: वर्ष 2019 में उम्मीद है कि राजधानी के आसमान को तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। 300 करोड़ की लागत से रांची की सभी एलटी लाइन्स को अंडरग्राउंड किया जाएगा। साथ ही जनवरी में नया सेल्फ बिलिंग एप भी मिलेगा। उपभोक्ता खुद मीटर रीडर की तरह बिल निकाल सकते हैं।

गर्मी में पानी की किल्लत रूक्का की अरबन मिशन जलापूर्ति योजना से दूर होगी।

योजना के तहत नई जलमीनारें बन रही हैं, जिससे घर-घर वाटर सप्लाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - 300 crore will be overhead electric wire underground in ranchi
Ranchi News - 300 crore will be overhead electric wire underground in ranchi
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EYWIcn , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

ये संसद निर्माण के इतिहास की नहीं हमारे विधायी भविष्य की तस्वीर है

{content: नए साल में नई विधानसभा में बनेंगे नए कानून...मानसून सत्र यहीं होगा

बन चुका है पूरा स्ट्रक्चर...अब इंटीरियर का काम पूरी तेजी से

झारखंड विधानसभा के नए भवन का मुख्य स्ट्रक्चर बनकर खड़ा हो गया है। प्लास्टर का काम अंतिम चरण में है। फर्निशिंग का काम शुरू है। 22 नवंबर 2018 को विधानसभा के स्थापना दिवस पर सीएम ने घोषणा की थी कि अगला मानसून सत्र नए विधानसभा में होगा।

जनवरी, 2016 में फाइनल हुआ था टेंडर, 290 करोड़ रु. लागत

ये होगा सबसे खास

150

ये तस्वीर यदि आपको दिल्ली के संसद भवन की याद दिलाती है तो ये क्षण आपके लिए गौरवपूर्ण हैं...क्योंकि ये तस्वीर दरअसल हमारे नए विधानसभा भवन के एक हिस्से की है। 2019 में ये पूर्ण रूप ले लेगा और उम्मीद है कि मानसून सत्र यहीं होगा।

विधायकों के बैठने का होगा इंतजाम

39

एकड़ में फैला होगा विधानसभा का नया परिसर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - this is not the history of parliament building it is a picture of our legislative future
Ranchi News - this is not the history of parliament building it is a picture of our legislative future
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZIAAn , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

उर्वरक प्रयोग से प्राप्त सबक विषय पर गोष्ठी

{content: चान्हो | मृदा विभाग एवं कृषि रसायन विभाग बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके, रांची के द्वारा चान्हो प्रखंड के गुटूवा गांव मे सोमवार को दीर्घकालिक उर्वरक प्रयोग से प्राप्त सबक विषय पर तकनीकी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित परियोजना अन्वेषक ने दीर्घकालिक उर्वरक एवं खाद के प्रयोग से फसल पर पडऩे वाले प्रभाव की जानकारी किसानों को दी। साथ ही सफल खेती के लिए किसानों को मिट्टी का स्वास्थ्य बनाए रखने मे फसलवार संतुलित उर्वरक की उपयोगिता एवं लाभ की भी जानकारी दी। बुआई के समय कतारों मे 2 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से बुझा चुना अथवा डोलोमाइट अथवा 3-4 टन गोबर के साथ संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर रबी फसल मे कीट नियंत्रण के तरीकों को भी बताया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - seminar on lessons from fertilizer experiment
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EY6ICJ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

Popüler Yayınlar

Labels