Bu Blogda Ara

1 Ocak 2019 Salı

अगस्ता मामले से ध्यान भटकाने के लिए राफेल पर सवाल उठा रही कांग्रेस: मुख्यमंत्री

{content:

जमशेदपुर. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राफेल डील पर सवाल उठाया जा रहा है। क्रिस्टन मिशेल की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण से कांग्रेस में खलबली है। सोनिया और राहुल समर्थित मनमोहन सिंह की सरकार घोटालों की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2014 से ही अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कार्रवाई कर रही है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में चोरी करने, रिश्वत लेने और कमीशन खाने की इजाजत नहीं हैं। वे सोमवार को जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

  1. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड के नए खुलासे से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस राज में बिचौलियों की पहुंच फाइलों तक थी। यह साबित हो चुका है कि अगस्ता वेस्टलैंड की फाइल जैसे ही मंत्रालय के पास पहुंची वैसे ही उसकी एक कॉपी मिशेल जेम्स के पास पहुंच जाती थी।

  2. उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने अक्टूबर 2014 से ही अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कार्रवाई शुरू की है। जल-थल-नभ-अंतरिक्ष सभी जगह कांग्रेस की सरकार ने घोटाले किए। राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। बिचौलियों के बगैर कोई रक्षा सौदा नहीं हुआ।

  3. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड से भारत को 37 अरब के सौदे के तहत 12 हेलीकॉप्टर खरीदने थे, जिसमें 360 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी के मामले सामने आए थे। इटली की कोर्ट ने माना है कि भारतीय अफसरों एवं नेताओं को 15 मिलियन डॉलर रिश्वत दी गई है। इटली की अदालत में यह साबित हुआ है कि कुल डील का 10 फीसदी हिस्सा रिश्वत में देने की बात तय हुई थी।

  4. उन्होंने कहा- घूसखोरी के इस भंडाफोड़ के बाद मनमोहन सरकार ने इस डील को रद्द कर दिया था। इसके बाद पूर्व एयर फोर्स चीफ एसपी त्यागी समेत 13 लोगों पर केस किया गया था। कोर्ट ने एक नोट में इशारा किया था कि सोनिया गांधी की इस सौदे में अहम भूमिका थी। 2016 में इटली की निचली अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड के दो अफसरों को रिश्वत देने का दोषी ठहराया था। कोर्ट के फैसले में चार बार सोनिया गांधी का जिक्र किया गया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      कमल संदेश यात्रा के तहत सीएम ने जमशेदपुर के बिरसानगर में पदयात्रा की। जोन पांच और नौ के लोगों की समस्याएं सुनी। वहां एक बुजुर्ग महिला सीएम को आशीर्वाद देते हुए।
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2CFTKrG , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

ये संसद निर्माण के इतिहास की नहीं हमारे विधायी भविष्य की तस्वीर है

{content:

रांची. ये तस्वीर यदि आपको दिल्ली के संसद भवन की याद दिलाती है तो ये क्षण आपके लिए गौरवपूर्ण हैं...क्योंकि ये तस्वीर दरअसल हमारे नए विधानसभा भवन के एक हिस्से की है। 2019 में ये पूर्ण रूप ले लेगा और उम्मीद है कि मानसून सत्र यहीं होगा।

  1. झारखंड विधानसभा के नए भवन का मुख्य स्ट्रक्चर बनकर खड़ा हो गया है। प्लास्टर का काम अंतिम चरण में है। फर्निशिंग का काम शुरू है। 22 नवंबर 2018 को विधानसभा के स्थापना दिवस पर सीएम ने घोषणा की थी कि अगला मानसून सत्र नए विधानसभा में होगा।

    जनवरी, 2016 में फाइनल हुआ था टेंडर, 290 करोड़ रु. लागत
    2016 के जनवरी में फाइनल हुए टेंडर मं 290 करोड़ रुपए में इसके निर्माण का काम रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन को मिला था। विधानसभा में स्पीकर, मुख्यमंत्री, प्रतिपक्ष के नेता के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। इसके अलावा विभिन्न सभापतियों के भी कमरे होंगे।

  2. वर्ष 2019 में उम्मीद है कि राजधानी के आसमान को तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। 300 करोड़ की लागत से रांची की सभी एलटी लाइन्स को अंडरग्राउंड किया जाएगा। साथ ही जनवरी में नया सेल्फ बिलिंग एप भी मिलेगा। उपभोक्ता खुद मीटर रीडर की तरह बिल निकाल सकते हैं।

    गर्मी में पानी की किल्लत रूक्का की अरबन मिशन जलापूर्ति योजना से दूर होगी।
    योजना के तहत नई जलमीनारें बन रही हैं, जिससे घर-घर वाटर सप्लाई होगी।

  3. राजधानी के लोगों की सुरक्षा के लिए शहर में 51 करोड़ रुपए की लागत से सिटी सर्विलांस सिस्टम तैयार हो रहे हैं। यह 1 जनवरी से ही शुरू होगा। शहर के 170 स्थानों पर 649 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिससे शहर की निगरानी होगी। सिटी सर्विलांस सिस्टम का बेहतर उपयोग अपराध रोकने में होगा।

    हार्ट के मेजर ऑपरेशन के लिए शुरू होगी यूनिट
    रिम्स में 2019 में कार्डियो थोरेसिक यूनिट भी शुरू हो जाएगी। इससे हार्ट के सभी मेजर ऑपरेशन यहां फ्री होंगे। इस यूनिट के शुरू होने से शरीर के कटे अंगों को भी जोड़ा जा सकेगा। कुछ माह पहले ही पश्चिमी सिंहभूम के असीसन मुंडू की 60% कटी गर्दन को रिम्स के डॉक्टरों ने जोड़ दिया था।

  4. नगर विकास विभाग सबको पक्का घर देने के उद्देश्य से कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसमें एक इस्लाम नगर में आवास का निर्माण है। यहां अतिक्रमण में उजाड़े गए 444 परिवारों को फ्लैट मिलेगा। वर्ष 2019 में आवास बनकर तैयार हो जाएगा। सभी बेघरों को 300 वर्गफुट क्षेत्रफल का फ्लैट मिलेगा।

  5. शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई काम हो रहे हैं। इनमें एक है बड़ा तालाब। तालाब के बीच में स्वामी विवेकानंद की 50 फुट की सबसे ऊंची कांसे की प्रतिमा दिखेगी। यहां तक जाने के लिए पाथ-वे ब्रिज बन रहा है। 12 जनवरी को प्रतिमा का उद्घाटन होना है। तालाब के चारों ओर पाथ-वे बन रहा है। बड़ा तालाब की सजावट रंगीन लाइट से की जाएगी। इसकी खूबसूरती देखते ही बनेगी।

    शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण हो रहा है
    पुराना जेल परिसर में झारखंड के प्रमुख शहीदों की प्रतिमाएं लगेंगी। लेजर से शहीदों की वीरगाथा दिखेगी।

  6. वर्ष 2018 में झारखंड में 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) की नियुक्ति हुई है, जिनका प्रशिक्षण चल रहा है। जुलाई 2019 में इनका प्रशिक्षण खत्म हो जाएगा। अगस्त 2019 से ये थानों में प्रतिनियुक्त कर दिए जाएंगे।
    जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा संवर्ग के 326 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जेपीएससी द्वारा मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा 28 जनवरी से एक फरवरी तक होगी। 2019 में यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1118 पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी द्वारा प्रक्रिया शुरू की जानी है। इसमें रेगुलर 552 और बैकलॉग के 566 पद शामिल है।

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा हाईस्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। हाईस्कूलों में 17572 पदों पर नियुक्ति की जानी है। अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो रहा है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य जनवरी 2019 में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद लिस्ट जारी होगी।

    नए साल में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच
    नए साल में आप ओवरब्रिज जीपलाइन, हाई रोप कोर्स ट्रेकिंग आदि का रोमांच हुंडरू, जोन्हा और पंचघाघ में महसूस कर सकेंगे। पर्यटन विभाग ने इसका जिम्मा पुणे की एडवेंचर कंपनी को दिया है। यह 11 जनवरी से शुरू होगा।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Expectations 2019 Ranchi Update Story
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Tn2KYp , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

31 Aralık 2018 Pazartesi

कादर खान ने जीत लिया था दिलीप कुमार का दिल, मिला ये ऑफर, जानें 10 खास बातें...

{content: कादर खान (Kader Khan) को सांस लेने में समस्या हो रही थी. डॉक्टरों ने उन्हें नियमित..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2VoAwOW, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Periyar University Result: UG और PG कोर्स का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

{content: पेरियार यूनिवर्सिटी (Periyar University) ने अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा का..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2TfXYvE, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

New Year पर सेना ने BOMB गिराने की दी धमकी, लोगों ने यूं मज़ेदार तरीके से निकाला गुस्सा

{content: अमेरिका की स्ट्रैटेजिक कमांड (US Strategic Command) ने नववर्ष के अवसर पर टाइम्स स्क्वायर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2BQer2v, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

UP Assistant Teacher Exam Pattern: 6 जनवरी को होगी परीक्षा, ये है परीक्षा का पैटर्न

{content: उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षकों (UP Assistant Teacher) के 69 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा 6..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2VpC8aO, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कंपकंपाती सर्दी में Golden Temple पर मना नए साल का जश्न

{content: यहां कंपकंपाती सर्दी में कुछ सिख श्रद्धालु उनके सबसे पवित्र स्थल के पवित्र..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2QYEOxL, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Popüler Yayınlar

Labels