Bu Blogda Ara

31 Aralık 2018 Pazartesi

रांची ताइक्वांडो टीम को 7 स्वर्ण पदक

{content: रांची | 18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 1 रजक आैर 4 कांस्य पदक हासिल किए। जमशेदपुर में संपन्न हुए मैच में पारीक, महारथ अने, अपेक्षा उरांव, जया कुमारी, संजना, धानमुनि, बबिता,कशिश ने गोल्ड जीता। वहीं, रजत पदक रीता कुमारी आैर कांस्य शिवानी, रवि, शाहिद अली, अशोक उरांव ने जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZvIKD , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

बूटी ने ऑक्सफोर्ड को 43 रन से हराया

{content: रांची | फादर टक्कर टी-20 अंडर-13 क्रिकेट में बूटी सीसी ने ऑक्सफोर्ड को 43 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार बने। संक्षिप्त स्कोर: बूटी सीसी-ए: 137/5 (20), रोहित कुमार 42, अनस 24, हर्षित 23 व शिवम कुमार 16 रन। आयुष 2 विकेट। ऑक्सफोर्ड: 94/6 (20), हरिओम 29, आकाश 16 रन। हर्षित व सरवन 2-2 विकेट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2F0bXSA , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

नकुल ने रॉकमैंस ग्रीन को जिताया

{content: रांची | बी डिवीजन क्रिकेट लीग में रॉकमैंस ग्रीन ने साई सीसी को चार विकेट से पराजित किया। संक्षिप्त स्कोर: साई सीसी: 130/10 (29.3), सरबजीत 59, तनवीर 19, धर्मेंद्र 16 रन। नकुल 5 व अनमोल 2 विकेट। रॉकमैंस ग्रीन: 131/6 (32.1), प्रहलाद 30, अनमोल 28, विवेक 23 रन। अर्पित 3, रु पेश 2 विकेट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EYwOGL , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

टॉरियन प्रीमियर लीग में यूनिक्राउन जीता

{content: रांची | टॉरियन टी-20 प्रीमियर लीग में सोमवार को यूनिक्राउन ब्लास्टर ने ग्रीफिंस को 9 विकेट से हराया। ग्रीफिंस ने 20 ओवर में 99 रन बनाकर ढेर हो गया। टीम के लिए प्रदीप ने 15 रन बनाए। आदित्य राज ने विकेट लिए। जवाब में यूनिक्राउन की टीम 13.3 ओवर में 1/100 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए आदित्य राज ने 22 रनों की पारी खेली। आदित्य राज को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EYHO5W , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

झारखंड कबड्डी टीम में रांची की प्रिया बड़ाईक

{content: रांची | दिल्ली में 3 से 9 जनवरी तक आयोजित होने वाली 64वां राष्ट्रीय अंडर-19 बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड अंडर-19 बालक-बालिका कबड्डी टीम की घोषणा कर दी गई है। खिलाड़ी इस प्रकार हैं- बालिका: आदिति कुमारी, अमिषा कुमारी, विनिता बाड़ा (सभी बोकारो), सुविज्ञा कुमारी, रेश्मी उरांव, कविता कुमारी (लोहरदगा), अफशां प्रवीण, परीक्षित रंजन राज (पलामू), प्रीति कुमारी (गुमला), प्रिया बड़ाईक (रांची), अलका टोपनो (खूंटी), मधु टोप्पो (हजारीबाग)। बालक: धीरज कुमार साह, मिथलेश कुमार राय, गुड्डू कुमार, विकास कुमार (बोकारो), हरि कुमार सोनकर, विनोद कुमार प्रसाद (जामताड़ा), चंदन कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह (धनबाद), विपिन कुमार साह (साहेबगंज), छोटू कुमार (पलामू), आकाश कुमार रौठ (देवधर), प्रिंस राज दुबे (दुमका)।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZvnHR , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

झारखंड राज्य सीनियर चॉक बॉल टीम घोषित

{content: रांची | 4 से 6 जनवरी तक असम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला-पुरुष चॉक बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य सीनियर चॉक बॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। झारखंड टीम दो जनवरी को असम के लिए रवाना होगी। टीम इस प्रकार है- महिला: गीता बाड़ा (कप्तान), प्रियंका कुमारी, सुकृति उरांव, तनु प्रिया, खुशी खलखो, अमिका मिंज, अमीषा तिर्की, राखी कुमारी, करीना कुमारी, दीपिका कुमारी, रोमडीओ लकड़ा, रुक्मणि कुमारी, बलमदीना लकड़ा, मुनी कुमारी कोच बालमुनि कुमारी आैर पुरुष वर्ग: शुभम उरांव (कप्तान), आनंद कुमार, शुभम उरांव, राहुल राज, नेल्सन मिंज, सुशांत उरांव, शिवांशु रंजन, अंशु अभिजीत मुर्मू, मोहम्मद दानिश, जीतेंद्र उरांव, अंतु सिंह, कोच शशांक कुमार व मैनेजर ब्रजेश प्रसाद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZkxkA , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब दिल्ली के प्लेयर्स ने अपने नाम किया

{content: जवाहर विद्यालय मेसरा रांची की मेजबानी में आयोजित अंडर-14 ब्वॉयज एंड गर्ल्स 64वीं जूडो स्कूल नेशनल चैंपियनशिप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। पांच दिवसीय चैंपियनशिप में 28 राज्यों के लगभग 363 छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया। इवेंट खेलगांव में आैर ओपनिंग व क्लोजिंग स्कूल परिसर में हुआ। ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब 23 अंक लाकर दिल्ली ने अपने नाम किया। वहीं, पंजाब की टीम 22 अंक के साथ रनर-अप रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विद्यालय समिति पटना संभाग के उपायुक्त डॉ डीएस कुमार ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे। चैंपियनशिप के बेस्ट जूडोको ब्वॉयज मास्ट जेनिन आैर गर्ल्स में मुतुम आर देवी हुए। जेनिन जवाहर नवोदय, थम्बॉल मणिपुर का छात्र है। जिसने समिति की ओर से इस खेल में भाग लिया। मौके पर कांके के विधायक डॉ जीतू चरण राम, ओलिंपियन आैर अर्जुन पुरस्कार विजेता अकरम साह, अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुणा मिश्रा, एसजीएफआई के ऑब्जर्वर रमेश ओझा मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा रांची के प्राचार्य डॉ डीके मोदी ने दिया।

स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया

चैंपियनशिप में भाग लेने आए हुए विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। ज. न. वि. रांची के स्टूडेंट्स ने स्वागत गान, एक भारत श्रेष्ठ भारत नृत्य गान आैर बैंड डिस्प्ले में खूब वाहवाही लूटी। वहीं, ज.न. वि. सिमडेगा की छात्राओं ने भोजपुरी नृत्य आैर पाइका नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। उड़ीया नृत्य मधुबनी आैर छऊ नृत्य पूर्वी सिंहभूम की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत किया गया।

अंडर-14 ब्वॉयज

पंजाब 14 अंक विजेता

दिल्ली 13 अंक उपविजेता

हरियाणा 9 अंक सेकेंड रनर-अप

अंडर-14 गर्ल्स

गुजरात 17 अंक विजेता

दिल्ली 10 अंक उपविजेता

हरियाणा 9 अंक सेकेंड रनर-अप



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - the title of the overall championship was played by the players of delhi
Ranchi News - the title of the overall championship was played by the players of delhi
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZvhjt , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

Popüler Yayınlar

Labels