Bu Blogda Ara

29 Ağustos 2018 Çarşamba

​शहर की 60 महिलाओं से चेन छीननेवाले गिरोह का सरगना हिंदपीढ़ी से गिरफ्तार

{content: कोतवाली पुलिस ने स्नैचिंग गिरोह के सरगना सद्दाम उर्फ पगला करेंट (19) को गिरफ्तार किया है। नेजाम नगर हिंदपीढ़ी के रहने वाले सद्दाम की गिरफ्तारी छोटा तालाब के पास खेत मुहल्ला (हिंदपीढ़ी) से हुई। सिटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि सद्दाम ने अब तक 60 से अधिक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। 24 अगस्त शाम 5.35 बजे उसने कार्ट सराय रोड साईं नगर की रहने वाली डॉ. निशा महेश्वरी की चेन छीनी थी। डॉ. निशा जब अपनी कार से घर के पास उतर रही थी, तब वह अपने एक अन्य स्नैचर साथी के साथ बाइक से पहुंचा और उनके गले में झपटा मार कर 15 ग्राम की चेन छीन ली थी। चेन स्नैचिंग कर भागने के क्रम में सद्दाम और उसके साथी की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें , title:दैनिक भास्कर, url:https://ift.tt/2wrnuW1, author:, feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive