Bu Blogda Ara

15 Temmuz 2018 Pazar

दिल्ली के बुराड़ी के बाद अब झारखंड में भी दिल दहलाने वाली घटना, पुलिस की थ्यौरी-कर्ज के कारण की आत्महत्या

{content: हजारीबाग। हजारीबाग के खजांची तालाब के पास सीडीएम अपार्टमेंट में शनिवार रात एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। यह परिवार अग्रवाल समाज के महामंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष एवं ड्राई फ्रूट्स के थोक विक्रेता 70 वर्षीय महावीर महेश्वरी का था। परिवार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 और 304 में रहता था। परिवार के सभी सदस्यों के शव अलग-अलग मिले। फ्लैट नंबर 303 के डाइनिंग हॉल के सोफे पर महावीर महेश्वरी की 7 वर्षीय पोती अन्वी उर्फ परी का शव था। सामने के कमरे में दीवान पर 10 वर्षीय पोते अमन का शव पड़ा था। उसका गला कटा था। उसी कमरे में महावीर महेश्वरी का शव पंखे से लटक रहा था। बगल के कमरे में महावीर की पत्नी 65 वर्षीया किरण महेश्वरी का शव पंखे के हुक से झूल रहा था। पास में दीवान पर महावीर की बहू 35 वर्षीया प्रीति अग्रवाल का शव पड़ा था। जबकि अपार्टमेंट के नीचे मेनगेट पर महावीर महेश्वरी के पुत्र 40 वर्षीय नरेश अग्रवाल का शव पड़ा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें , title:दैनिक भास्कर, url:https://ift.tt/2zFqYYN, author:, feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive